'आ जा...खा ले, शाबाश' बछड़े को दुलारते दिखे CM योगी:नन्हे बछड़े को गले लगाकर खिलाया गुड़; देखें VIDEO

Sep 30, 2026 - 13:40
0
'आ जा...खा ले, शाबाश' बछड़े को दुलारते दिखे CM योगी:नन्हे बछड़े को गले लगाकर खिलाया गुड़; देखें VIDEO
गोरखपुर में तीन दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह गोरखनाथ मंदिर की गोशाला पहुंचे और गोसेवा की। मुख्यमंत्री ने गायों और गोवंश को स्नेहपूर्वक अपने हाथों से गुड़ खिलाया। इस दौरान हाल ही में जन्मे एक बछड़े को उन्होंने गर्दन से पकड़कर बड़े प्यार से गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री उसे दुलारते हुए वीडियो में कहते नजर आए—“क्यों रे... आ जा, खा ले... आ जा, शाबाश।” गोसेवा के इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पहला मौका नहीं है, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोसेवा करते हुए गोवंश के प्रति स्नेह और दुलार का वीडियो सामने आया हो। गोशाला में मुख्यमंत्री के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से आए संतजन भी मौजूद रहे। फोटो पर क्लिक करके VIDEO देखें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User