आबादी के पास बन रहे श्मशान घाट का काम रुकवाया:अमेठी में DM के निर्देश पर गौरीगंज प्रशासन ने की कार्रवाई, ग्रामीणों ने की थी शिकायत
अमेठी में डीएम शशांक चौधरी के 'एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान' से लोगों को राहत मिल रही है। गौरीगंज तहसील के राजापुर कसरांवा गांव में आबादी के पास बन रहे शमशान का निर्माण रुकवा दिया गया। गांव के लोगों ने आज दोपहर 12 बजे कलेक्टरेट पहुंचकर जिलाधिकारी से शिकायत की। उनके मकान आबादी भूमि पर हैं, जिसके बगल में ग्राम सभा की बंजर भूमि (गाटा संख्या 385) है। इस पर पहले से प्राथमिक विद्यालय और पंचायत घर मौजूद हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान इसी आबादी से सटी जमीन पर शमशान बनाने की कोशिश कर रहे थे। उनका कहना था कि आबादी के पास शमशान बनने से बुरा असर पड़ेगा और प्रदूषण फैलेगा, इसलिए यह दूर होना चाहिए। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत एसडीएम गौरीगंज को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार और लेखपाल को मौके पर भेजकर गाटा संख्या 385 पर शमशान निर्माण रुकवा दिया। समस्या का तुरंत समाधान होने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे काफी राहत मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)