हापुड़ में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने जान दी:10वीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाया, इलाज के दौरान मौत, परिजनों की तहरीर पर केस

Oct 08, 2026 - 16:02
0
हापुड़ में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने जान दी:10वीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाया, इलाज के दौरान मौत, परिजनों की तहरीर पर केस
हापुड़ कोतवाली नगर क्षेत्र के निजामपुर गांव में कक्षा 10 की छात्रा ने सहपाठियों की कथित छेड़छाड़ से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर घटना से जुड़े लोगों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर के अनुसार, छात्रा निजामपुर स्थित एक स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ती थी। आरोप है कि कक्षा के कुछ लड़के पिछले कई दिनों से उसे परेशान कर रहे थे और छेड़छाड़ करते थे। 6 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे एक युवक ने छात्रा के भाई को इस बारे में जानकारी दी। यह बात छात्रा को पता चली तो वह परेशान और घबरा गई। इसी दौरान उसने कथित तौर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे हापुड़ के आरोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे यशोदा अस्पताल रेफर किया गया। रात में अस्पताल में हुई मौत परिजन छात्रा को यशोदा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रात करीब 9:30 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने 7 अक्टूबर को कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रात करीब 11 बजे तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच-पड़ताल के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User