कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की:भदोही में कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, लगे 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे
भदोही में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी की अगुवाई में गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मार्च निकाला गया। यह मार्च पिछले आठ दिनों से चल रहे कांग्रेस के आंदोलन का हिस्सा था। गांधी पार्क, ज्ञानपुर से शुरू हुआ मार्च शहीद शीतल पाल की प्रतिमा पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इसमें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के लगाए नारे मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘देश का गद्दार कौन—ज्ञानेश कुमार’ जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जताया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठा रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले दस महीनों में चुनाव आयोग को कई बार पत्र लिखकर असहमति जताई गई है। दयाशंकर पांडेय ने एसआईआर के जरिए मतदाताओं के नाम हटाए जाने और फॉर्म नंबर-6 में बदलाव जैसे मुद्दों पर पारदर्शिता की मांग की। इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का दावा जिला कांग्रेस अध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्ष करने वाले हैं और लाठी व मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। ये लोग मौजूद रहे इस दौरान मार्च में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे ‘राजन’, पूर्व अध्यक्ष माबूद खान, दीनानाथ दुबे, राजेश्वर दुबे, त्रिलोकीनाथ बिंद, सुरेश गौतम, सुरेश उपाध्याय, मुशीर इकबाल, राजेश पांडेय, अवधेश पाठक, महिला जिला अध्यक्ष शबाना खातून, उपेंद्र कुमार भारती, स्वालेह अंसारी, सुरेश चौहान, रमाशंकर बिंद, अजय प्रजापति, शक्ति मिश्रा, नाजिम अली, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, जजलाल राय, मृत्युंजय सिंह ‘टोनी’, विशाल गौतम, शमसीर अहमद, अनीस शेख, नितिन सिंह, सुमित शुक्ला ‘चिंटू’, राकेश पाल, संतोष पाल, विमलेश पाल, धीरज पाल, शशांक तिवारी, दीपक मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)