आचार संहिता ने बदला वाराणसी एयर शो का शेड्यूल:अब 24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, PM करेंगे शिरकत

Oct 04, 2026 - 07:58
0
आचार संहिता ने बदला वाराणसी एयर शो का शेड्यूल:अब 24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, PM करेंगे शिरकत
वाराणसी के नमो घाट पर अक्टूबर माह के अंत में प्रस्तावित एयर फोर्स के एयर शो का शेड्यूल बदल दिया गया है। यह निर्णय लखनऊ में हुई मुख्यमंत्री और एयरफोर्स के अधिकारियों के संग हुई समीक्षा बैठक में लिया गया। एमएलसी चुनाव के लिए लगी आदर्श आचार संहित इसका कारण बनी है। क्योंकि 27 तारीख को इस चुनाव की काउंटिंग है। इसलिए किसी भी प्रकार की जन सभा या लोकार्पण का कार्यक्रम भी नहीं होगा। अब यह एयर शो 22 अक्टूबर की जगह 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक होगा। ऐसे में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर या दिसंबर में वाराणसी दोबारा पहुंचेंगे और काशी की जनता को गांजारी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेड़ियम, रोप-वे और आनंद नगर योजना का लोकार्पण करेंगे। एयर शो का बदल गया शेड्यूल वाराणसी में शिक्षक और स्नातक एमएलसी निर्वाचन की आदर्श चुनाव अचार संहिता प्रभावी है। जो 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। इसमें 6 अक्टूबर तक नामांकन होंगे। वहीं 23 अक्टूबर को वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र के 8 जिलों भदोहीं, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और बलिया में मतदान होंगे। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होनी है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एयर फोर्स अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक कर एयर शो का शेड्यूल चेंज करवाया है। अब यह एयर शो 24 से 26 अक्टूबर तक होगा। जिसमें 25 को मुख्य आयोजन होगा। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। नहीं होगी PM की जनसभा, स्टेडियम का लोकर्पणा टला आदर्श आचार संहिता के आगामी 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहने की वजह से प्रधानमंत्री इस दौरे पर बहुप्रतीक्षित और अपने ड्रीम प्रोजेक्ट गांजारी इंटरनेशनल स्टेडियम और रोप-वे का उद्घाटन नहीं कर पाएंगे। साथ ही उनकी जन सभा भी टाल दी गई है। अब प्रधानमंत्री आगामी नवंबर या दिसंबर माह में वाराणसी पहुंचेंगे और दोनों परियोजनाएं काशी और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User