श्रावस्ती में आज ओवैसी की जनसभा:तैयारियां लगभग पूरी, लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद; चुनावी ऐलान के कयास तेज

Oct 04, 2026 - 07:58
0
श्रावस्ती में आज ओवैसी की जनसभा:तैयारियां लगभग पूरी, लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद; चुनावी ऐलान के कयास तेज
श्रावस्ती के भिनगा विधानसभा क्षेत्र के राजापुर रानी में रविवार को एआईएमआईएम प्रमुख एवं हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा होगी। शाम चार बजे प्रस्तावित जनसभा को लेकर आयोजकों ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। बीती देर रात तक समर्थक कार्यक्रम स्थल पर जुटे रहे। इससे पहले 27 सितंबर को खराब मौसम के चलते जनसभा स्थगित कर दी गई थी। बसपा से निष्कासित होने के बाद हाल ही में एआईएमआईएम में शामिल हुए हाजी दद्दन खान ने बताया कि जनसभा के लिए मंच, मैदान और बैरिकेडिंग तैयार हो चुकी है। प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति भी मिल गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ओवैसी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। हाजी दद्दन ने कहा कि खराब मौसम के कारण कार्यक्रम स्थगित होने के बावजूद ओवैसी ने एक सप्ताह के भीतर ही नई तारीख दे दी। उन्होंने कहा कि ओवैसी सभी वर्गों की आवाज उठाते हैं और अन्याय के खिलाफ बोलते हैं, इसलिए क्षेत्र के लोगों को भी उनकी बात सुनने के लिए पहुंचना चाहिए। गौरतलब है कि हाजी दद्दन खान ने बीते महीने बसपा से निष्कासन के बाद एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद से ही क्षेत्र में ओवैसी की जनसभा को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। जनसभा में हाजी दद्दन खान की मौजूदगी और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनके भिनगा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के कयास भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि, प्रत्याशी घोषित किए जाने को लेकर पार्टी की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User