बाराबंकी में माता रानी के सजे पंडाल:9 दिन गूंजेंगे भजन और कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठानों संग संपन्न होगा दशहरा
बाराबंकी के फत्तापुर, किठूरी, मीरापुर, रुदलापुर सहित कई गांवों में रविवार को माता रानी के पंडाल सजाए गए। पंडालों में माता की प्रतिमा स्थापित करने के साथ धार्मिक आयोजनों की तैयारियां पूरी की गईं। अगले नौ दिनों तक श्रद्धालु आरती, जयकारे, भजन और कीर्तन के जरिए माता की आराधना करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर धार्मिक नाटकों की झलकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। दसवें दिन 20 तारीख को माता रानी की विदाई के साथ दशहरा कार्यक्रम आयोजित होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)