आदित्य कुमार बने मेरठ के नए एडीएम सिटी:अपर नगरायुक्त लवी त्रिपाठी गई सहारनपुर, बृजेश सिंह बने मेडा सचिव
यूपी में शनिवार को शासन ने 23 अफसरों का तबादला कर दिया। इसमें मेरठ के एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह को मेरठ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। कई अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त और अन्य पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कुछ अधिकारियों को प्रतीक्षारत किया गया है। तबादलों के तहत कई जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। मेरठ के एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह को मेरठ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। लवी त्रिपाठी को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। लवी त्रिपाठी के स्थान पर सिद्धार्थनगर के एसडीएम राजेश कुमार को अपर नगर आयुक्त नगर निगम बनाया गया है। आदित्य कुमार प्रजापति को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), प्रतापगढ़ से अपर जिलाधिकारी (नगर), मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)