आईजीआरएस निस्तारण में सोनभद्र पुलिस लगातार तीसरी बार नंबर वन:सितंबर की रैंकिंग में 100 में 100 अंक मिले, वाराणसी जोन में भी अव्वल रही

Oct 07, 2026 - 09:04
0
आईजीआरएस निस्तारण में सोनभद्र पुलिस लगातार तीसरी बार नंबर वन:सितंबर की रैंकिंग में 100 में 100 अंक मिले, वाराणसी जोन में भी अव्वल रही
जनशिकायतों के निस्तारण में सोनभद्र पुलिस ने लगातार तीसरी बार प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। सितंबर 2026 की आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) रैंकिंग में जिले को 100 में 100 अंक मिले हैं। प्रदेश के साथ वाराणसी जोन में भी सोनभद्र पुलिस अव्वल रही। सोनभद्र पुलिस ने जुलाई और अगस्त 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में भी प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था। सितंबर में भी यह प्रदर्शन बरकरार रहा। लगातार तीन महीने प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल करना शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी मॉनिटरिंग का परिणाम माना जा रहा है। एसपी के निर्देशन में शिकायतों की नियमित समीक्षा पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की नियमित समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीमों ने कई मामलों में मौके पर पहुंचकर शिकायतों का सत्यापन किया। शिकायतकर्ताओं से संवाद कर नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित की गई। 22 में से 18 थानों को मिले 100 में 100 अंक आईजीआरएस रैंकिंग में जिले के 22 थानों में से 18 ने भी 100 में 100 अंक हासिल किए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, थानों पर शिकायतों की नियमित समीक्षा करने के साथ निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया गया। इसी वजह से जिले को लगातार तीसरी बार प्रदेश में पहला स्थान मिला है। निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण पर जोर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बेहतर प्रदर्शन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। शिकायतकर्ता को समाधान का भरोसा दिलाने के साथ उसकी संतुष्टि और निस्तारण की गुणवत्ता पर भी नजर रखी जा रही है। लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने से सोनभद्र पुलिस की शिकायत निस्तारण व्यवस्था को मजबूती मिली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आने वाले समय में भी आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User