पूर्व मंत्री बोले- बलिया नगर मेरी जन्म और कर्मभूमि:आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा- पार्टी जहां कहेगी वहां काम करूंगा, कार्यालय पर बर्थडे मनाया

Oct 07, 2026 - 09:04
0
पूर्व मंत्री बोले- बलिया नगर मेरी जन्म और कर्मभूमि:आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा- पार्टी जहां कहेगी वहां काम करूंगा, कार्यालय पर बर्थडे मनाया
बलिया की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा के पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने चुनाव लड़ने को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि वे बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के अलावा किसी अन्य सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से भी बलिया नगर से ही चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। मंगलवार रात पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला का जन्मदिन उनके कार्यालय पर मनाया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। शुक्ला ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं और पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का पालन करेंगे। 2022 के बाद ही नेतृत्व से की थी अपील आनंद स्वरूप शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया था कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाए। उन्होंने कहा कि बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र उनकी जन्म और कर्मभूमि है, इसलिए उनकी प्राथमिकता यही सीट है। पांच साल विधायक और राज्यमंत्री के रूप में किया काम पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने पिछले पांच साल तक बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक और राज्यमंत्री के रूप में काम किया है। इसी आधार पर उन्होंने पार्टी से आगामी विधानसभा चुनाव में बलिया नगर से ही चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने दोहराया कि वह पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं और संगठन जो जिम्मेदारी देगा, उसका पालन करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User