आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर डीएम सख्त:रामपुर में ईओ का 3 दिन और बीडीओ का 1 दिन का वेतन रोका

Sep 28, 2026 - 21:33
0
आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर डीएम सख्त:रामपुर में ईओ का 3 दिन और बीडीओ का 1 दिन का वेतन रोका
रामपुर में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार की शाम साढ़े सात बजे विकास भवन सभावगर में समीक्षा बैठक में संतोषजनक आख्या उपलब्ध नहीं कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम ने संबंधित अधिकारी का तीन दिन का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं अधिशासी अधिकारी, सिंचाई को प्रतिकूल प्रविष्टि देने और खंड विकास अधिकारी बिलासपुर का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनशिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत में दर्ज तथ्यों के आधार पर पात्रता की गंभीरता से जांच की जाए। केवल औपचारिकता पूरी करते हुए आख्या अपलोड करने के बजाय शिकायतकर्ता की वास्तविक समस्या का समाधान कराया जाए। चौक मार्ग और सरकारी विभागों की भूमि पर कब्जे से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी बीडीओ को मौके पर जाकर स्थिति का परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार खरंजा, सड़क या अन्य निर्माण कार्य कराकर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिकायत के निस्तारण की गुणवत्ता मौके पर दिखाई देनी चाहिए। शिकायतकर्ता से संपर्क जरूरी डीएम ने कहा कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण के दौरान शिकायतकर्ता से संपर्क नहीं करने वाले अधिकारियों को चेतावनी जारी की जाए। अधिकारी शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से वार्ता कर समस्या समझें और समाधान की जानकारी दें। जिन गांवों से अधिक शिकायतें अथवा असंतुष्ट फीडबैक मिल रहे हैं, वहां संबंधित अधिकारी स्वयं पहुंचकर समस्याओं का परीक्षण करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर श्रेणी में नहीं जाना चाहिए। लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध निस्तारण किया जाए। लापरवाही, शिथिलता या गुणवत्ताविहीन निस्तारण मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में सीडीओ गुलाब चंद्र, सीएमओ डॉ. दीपा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व आनंद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User