आगरा के सिकंदरा में ढाबे में लगी आग:सिलेंडर फटा, हाईवे पर मची अफरा-तफरी, नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

Oct 07, 2026 - 11:15
0
आगरा के सिकंदरा में ढाबे में लगी आग:सिलेंडर फटा, हाईवे पर मची अफरा-तफरी, नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में भावना क्लार्क होटल के पास स्थित हेलो ढाबे में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। रात करीब 1:30 बजे लगी आग के दौरान एक सिलेंडर फट गया। धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ढाबे में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए अंदर रखे कुछ सिलेंडरों को बाहर निकाल लिया। लेकिन अंदर और भी सिलेंडर होने की आशंका बनी हुई है। इसी बीच एक सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे लोग दहशत में आ गए और दूर भागने लगे। सूचना पर सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को ढाबे के पास जाने से रोका और सुरक्षा के लिहाज से हाईवे की एक लेन पर ट्रैफिक रोक दिया ।स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना के काफी देर बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंचीं। इससे आग और विकराल हो गई। रात 2 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि आग बुझने के बाद जांच की जाएगी। गनीमत रही कि देर रात होने के कारण ढाबे में ग्राहक नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User