आगरा के स्कूल में नवरात्रि उत्सव आयोजित:मां दुर्गा के 9 स्वरूपों का रूप धारण किया, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी

Oct 18, 2026 - 18:26
0
आगरा के स्कूल में नवरात्रि उत्सव आयोजित:मां दुर्गा के 9 स्वरूपों का रूप धारण किया, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी
आगरा के फतेहाबाद स्थित किड्स पब्लिक स्कूल में नवरात्रि उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना के साथ हुई। विद्यालय की छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का रूप धारण किया। दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती और काली के रूप में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने डांडिया और गरबा प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने भक्ति गीतों पर डांडिया खेला। इस दौरान शिक्षकों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश मिश्रा, सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. राखी यादव, अभिषेक शरद, विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी और अभिभावक मौजूद रहे। अतिथियों ने नवरात्रि के महत्व और नारी शक्ति के सम्मान पर विचार रखे। प्रधानाचार्य योगेश मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति लगाव बढ़ता है तथा आत्मविश्वास विकसित होता है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User