आगरा की लापता युवती का शव इटावा यमुना में मिला:आरोपी लेखपाल को जेल भेजा, 29 सितंबर से थी लापता
आगरा के थाना एमएम गेट क्षेत्र से लापता युवती का शव इटावा में यमुना नदी से पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में आरोपी फतेहाबाद तहसील में तैनात लेखपाल शिवजीत भदौरिया को पुलिस ने जेल भेज दिया। उसके खिलाफ अपहरण, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने व साक्ष्य नष्ट करने की धारा में केस दर्ज किया गया है।
आरोपी शिवजीत भदौरिया बाह के रुधमुली गांव का निवासी है। वह फतेहाबाद तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात है। वहीं, युवती बाह क्षेत्र की रहने वाली थी और एमएम गेट के नूरी दरवाजा में रहकर बीटीसी के बाद सुपर टेट की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। लेखपाल ने उससे शादी का वादा किया था। लेखपाल की शादी के बाद बढ़ा विवाद
इस वर्ष मई में लेखपाल की दूसरी जगह शादी हो गई। इसको लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसी बीच लेखपाल की पत्नी ने उसके मोबाइल में युवती का फोटो देख लिया। पत्नी के विवाद करने पर लेखपाल ने युवती से दूरी बना ली थी।
बताया जा रहा है कि 29 सितंबर से युवती लापता थी। परिजनों का उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। इस संबंध में उन्होंने थाना एमएम गेट में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच और कॉल डिटेजल में लेखपाल शिवजीत भदौरिया का नाम सामने आया। आरोपी ने पुलिस को ये बताया
पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की, उसने बताया कि युवती उसके कमरे पर आयी थी। युवती ने 30 सितंबर को गले में फंदा कसने के बाद पंखे से लटक गई। वह उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर गया, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद वह शव को कार से बाह से लगे इटावा में लेकर गया। वहां यमुना नदी में फेंक दिया था।
लेखपाल के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस बाह से लगे इटावा में यमुना नदी में युवती का शव खोजने में जुटी थी। मंगलवार को युवती का शव इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव मिहौली मे यमुना नदी किनारे बरामद कर लिया। डीसीपी सिटी का ये है कहना डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया-आरोपी लेखपाल को जेल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आत्महत्या की धारा को हत्या में बदला जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)