आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा:तेज रफ्तार कार पलटी, तीन की मौत; दो गंभीर
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना डौकी क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया गया है कि कार में पांच लोग सवार थे और सभी दिल्ली से बलिया जा रहे थे। बाजिदपुर के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)