प्रतापगढ़ में पुलिस हिरासत में युवक की मौत का मामला:सपा का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज मोलनापुर जाएगा, परिवार से मिलेगा

Sep 26, 2026 - 09:04
0
प्रतापगढ़ में पुलिस हिरासत में युवक की मौत का मामला:सपा का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज मोलनापुर जाएगा, परिवार से मिलेगा
प्रतापगढ़ की पट्टी कोतवाली में मोलनापुर निवासी शैलेश उर्फ अर्जुन की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में शनिवार को समाजवादी पार्टी का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मृतक के घर पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल मोलनापुर जाकर परिजनों से घटना की जानकारी लेगा। टीम में सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल, पुष्पेंद्र सरोज, विधायक त्रिभुवन दत्त, तूफानी सरोज, डॉ. आरके वर्मा, रामसिंह पटेल, मिठाईलाल भारती, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व विधायक नागेंद्र यादव मुन्ना, राजकुमार पाल, पूर्व प्रत्याशी विजय यादव और आरके भीम शामिल हैं। किशोरी अपहरण मामले में कोतवाली लाया गया था पुलिस के अनुसार, अर्जुन को सोमवार को किशोरी के अपहरण से जुड़े मामले में पट्टी कोतवाली लाया गया था। पुलिस का दावा है कि उसने कोतवाली के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, मृतक के पिता ने किशोरी के पिता और भाई के साथ पुलिसकर्मियों पर भी हत्या का आरोप लगाया है। आरोपों को लेकर जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर अभी कोई निष्कर्ष नहीं मामले की मजिस्ट्रियल जांच चल रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर अभी कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है। एसपी ने पोस्टमॉर्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग और रिपोर्ट स्टेट मेडिकल लीगल सेल को भेजी है। सघटना की जांच सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी को सौंपी गई है। जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। दोनों पक्षों के घरों पर पुलिस की निगरानी घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन सतर्क है। मृतक के परिवार और मुकदमे में नामजद आरोपियों के पक्ष में अलग-अलग स्तर पर लोगों की लामबंदी की बात सामने आई है। दोनों पक्षों के घरों पर भीड़ जुटने से रोकने के लिए पुलिस लोगों की आवाजाही पर नजर रख रही है। क्षेत्र में किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस-प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User