आगरा में 2 किमी का जुलूस, एक किमी लंबा जाम:MLC स्नातक-शिक्षक प्रत्याशियों के नामांकन में 500 से अधिक गाड़ियां
आगरा में MLC स्नातक-शिक्षक प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान शक्ति प्रदर्शन किया। प्रतापपुरा से मंडलायुक्त कार्यालय तक लगभग 2 किमी तक जुलूस निकाला। इसके चलते मॉल रोड पर लगभग एक किमी लंबा जाम लग गया। प्रतापपुरा चौराहा पर भी वाहनों का जमघट लग गया। लोगों को काफी देर तक इससे जूझना पड़ा।
नामांकन के लिए आगरा सहित 12 जिलों से 500 से अधिक गाड़ियों से भाजपाई कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।
अब विस्तार से पढ़िये...
भाजपा के शिक्षक MLC प्रत्याशी इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और स्नातक MLC डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी प्रतापपुरा स्थित मैरिज होम से मंडलायुक्त कार्यालय तक जुलूस के रूप में गए। इससे पहले मैरिज होम में भाजपाइयों का जमघट लगा। जाम की 3 तस्वीरें… भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के साथ ही आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, मैनपुरी, फिरोजाबाद सहित कई जिलों के सांसद-विधायक भी मौजूद रहे।
नामांकन के लिए पार्टी पदाधिकारी और समर्थक भी पहुंचे। ऐसे में प्रतापपुरा पर गाड़ियों का जमघट लग गया। चौराहा पर जाम में फंसे
कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद जैसे ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रत्याशियों का काफिला बाहर निकला तो प्रतापपुरा चौराहा पर जाम लग गया। यहां तक यूपी सरकार में मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी को भी जाम से जूझना पड़ा।
यहां लगभग आधा एक घंटे तक जाम की स्थिति रही। फूल सैय्यद चौराहा पर फंसे लोग
प्रतापपुरा चौराहा से मंडलायुक्त कार्यालय तक गाड़ियों का काफिला निकला। इससे मॉल रोड पर जाम की स्थिति बन गई। फूल सैय्यद चौराहा से मंडलायुक्त कार्यालय तक सड़क की एक लेन पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इससे इस चौराहा पर भीषण जाम लग गया।
लगभग एक किमी लंबी वाहनों की लाइन लग गई। कार सवार लोग एक लगभग एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। इन जिलों से भाजपा समर्थक
आगरा के साथ ही फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, कासगंज, हाथरस, औरैया और कन्नौज से भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)