लखनऊ खंड शिक्षक-स्नातक सीट पर तीन नामांकन दाखिल:चौथे दिन शिक्षक सीट पर दो और स्नातक सीट पर एक प्रत्याशी ने भरा पर्चा, तीन नामांकन पत्रों का हुआ वितरण

Oct 03, 2026 - 19:35
0
लखनऊ खंड शिक्षक-स्नातक सीट पर तीन नामांकन दाखिल:चौथे दिन शिक्षक सीट पर दो और स्नातक सीट पर एक प्रत्याशी ने भरा पर्चा, तीन नामांकन पत्रों का हुआ वितरण
विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। नामांकन के चौथे दिन शुक्रवार को मंडलायुक्त कार्यालय में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। रिटर्निंग ऑफिसर एवं मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के अनुसार, दिनभर में तीन नामांकन पत्रों का वितरण भी किया गया। शिक्षक खंड में दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने किया नामांकन लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्रवण कुमार त्रिपाठी, वृंदावन योजना लखनऊ और शाह आलम खान, तहसील बिसवां सीतापुर ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। वहीं, शिक्षक खंड से सीतापुर के चांदपुर महमूदाबाद निवासी सुशील कुमार ने नामांकन पत्र प्राप्त किया। स्नातक खंड में एक नामांकन, दो ने लिया पर्चा लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जानकीपुरम लखनऊ निवासी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा सीतापुर के लहरपुर निवासी वकील अहमद अंसारी और हरदोई के माधोगंज निवासी अविनाश कुमार सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र प्राप्त किया। नामांकन प्रक्रिया मंडलायुक्त कार्यालय स्थित न्यायालय आयुक्त, लखनऊ मंडल के कक्ष संख्या-1 में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User