आगरा में 25 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:आंधी या बारिश के आसार नहीं, मंगलवार सुबह निकली धूप

Oct 20, 2026 - 07:34
0
आगरा में 25 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:आंधी या बारिश के आसार नहीं, मंगलवार सुबह निकली धूप
आगरा में मंगलवार सुबह से धूप खिली है। हालांकि तड़के हल्की सर्दी महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक 25 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान आंधी या बारिश के आसार नहीं हैं। दिन में धूप की तपिश और बढ़ सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि, हवा चलने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मानसून के दौरान कम बारिश के बाद अक्टूबर में बारिश के रिकॉर्ड में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अक्टूबर के 19 दिनों में सामान्य से 50% बारिश कम हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 19 अक्टूबर के बीच सामान्य तौर पर 16.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि इस बीच 8.3 एमएम बारिश हुई है। पूरे मानसून में सामान्य से सिर्फ 3.1 मिमी कम बारिश 1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सामान्य तौर पर इस अवधि में 530.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस तरह पूरे सीजन में सामान्य से 3.1 मिमी यानी करीब 1% कम बारिश हुई। हालांकि, सीजन के दौरान कुछ दिनों में तेज बारिश हुई, जबकि बाकी समय बारिश सामान्य से कम रही। इसी वजह से पूरे मानसून का आंकड़ा सामान्य के करीब रहा, लेकिन बारिश का वितरण एक जैसा नहीं था। हवा चलने से तापमान में उतार-चढ़ाव सप्ताहभर से हवा चल रही है। इस कारण दिन और रात के तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार-शुक्रवार को बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सोमवार के 32.8 डिग्री सेल्सियस से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सोमवार के 20.7 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 19.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User