गाजियाबाद में स्पा सेंटरों में चलता मिला सेक्स रैकेट:20 युवती रेस्क्यू कराते हुए 11 ग्राहक अरेस्ट, व्हाट्सएप पर भेजकर एक घंटे के 2 हजार

Oct 20, 2026 - 07:34
0
गाजियाबाद में स्पा सेंटरों में चलता मिला सेक्स रैकेट:20 युवती रेस्क्यू कराते हुए 11 ग्राहक अरेस्ट, व्हाट्सएप पर भेजकर एक घंटे के 2 हजार
गाजियाबाद में दशहरा पर्व से पहले सोमवार रात को डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल के निर्देश पर पुलिस ने 3 स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। जहां पुलिस को सेक्स रैकेट चलता मिला। इस सम्बंध में पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने पुलिस को कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। पुलिस ने 20 युवतियों को रेक्सयू कराया है, जबकि मौके से 11 युवक जो ग्राहक थे। इन्हें अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने युवकों पर अनैनितक देह व्यवापार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। रेस्क्यू कराई गई युवतियों की उम्र 21 साल से लेकर 35 साल तक है। एसीपी ने थाना पुलिस के साथ मारा छापा गाजियाबाद के ट्रांस-हिंडन जोन में अनैतिक एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से डीसीपी ट्रांस-हिंडन ऋजुल के निर्देश पर यह छापा मारा। जहां एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने कौशाम्बी पुलिस द्वारा वैशाली स्थित 3 स्पा सेंटरों की चेकिंग की गई, जिसमें महिलाओं को रेस्क्यू किया गया तथा स्पा संचालकों और ग्राहकों को अरेस्ट किया। सभी युवतियों को रेस्यकू करते हुए रात में ही पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। जहां यवती और महिलाओं के फोटो भेजकर ग्राहक बुलाए जाते थे। इसमें गाजियाबाद के अलावा दिल्ली की युवती भी शामिल हैं। जहां एक घंटे के एक ग्राहक से 2 हजार रुपये तक पैसे लिए जा रहे थे। छापा लगने के बाद हड़कंप मच गया। कार्रवाई में महिला पुलिस ने भी युवतियों से पूछताछ की। इन युवतियों ने बताया कि पैसों के लालच में हमें यहां लाया जाता था। जहां पुलिस से यह लड़कियों चेहरा छिपाने की बात कहती रहीं। यदि फोटो या वीडियो से पता चला गया तो बदनामी हो जाएगी। पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालकों से पूछताछ की तो पता चला कि यह लंबे समय से चल रहा था। शाम होने के बाद युवक अपने वाहनों को अलग अलग स्थानों पर पार्किंग में लगाते थे, उसके बाद सीधे स्पा सेंटरों में पहुंचते थे। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। डीसीपी की सख्ती के बाद टूटी नींद 2 दिन पहले ही डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने साहिबाबाद और कौंशांबी में रात में 2 बजे छापा मारकर अवैध हुक्का बार पकड़े थे। इसमें पुलिस की मिलीभगत सामने आई। जिसके बाद अलग अलग चौकी इंचार्ज समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए। डीसीपी कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी कौशांबी अजय शर्मा की नींद टूट गई। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने एसीपी और थाना प्रभारी को भी फटकार लगाते हुए कहा कि लाइन में आमद कराने के लिए तैयार रहें। अब पुलिस की नींद टूटी है। स्पा सेंटरों में अब चौकी इंचार्जों की भी जांच की जा रही है। नियमित जांच की जाएगी डीसीपी ट्रांस-हिंडन द्वारा ट्रांस-हिंडन जोन के सभी संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों एवं अन्य प्रतिष्ठानों की नियमित चेकिंग की जाए। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। गाजियाबाद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User