आगरा में 5 मकानों पर चला बुलडोजर:अवैध कब्जा कर बनाए गए, 15 दिन पहले लगाए थे लाल निशान
आगरा के यमुनापार स्थित नुनिहाई में नगर निगम ने बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। रतनपुरा वार्ड में खत्ताघर की जमीन पर बने पांच मकानों को बुलडोजर से गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान महिलाओं ने विरोध किया। हालांकि, पुलिस बल और टास्क फोर्स की मौजूदगी में अभियान जारी रहा। टीम के पहुंचने से पहले मकानों से सामान बाहर निकाल लिया गया था। नगर निगम के मुताबिक, स्थानीय पार्षद की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। कब्जा हटाने के लिए 15 दिन पहले लाल निशान लगाकर चेतावनी दी गई थी, लेकिन निर्माण नहीं हटाए गए। पार्षद की शिकायत पर हुई कार्रवाई सहायक अभियंता जीवेक के अनुसार, खत्ताघर की जमीन पर बने मकानों पर राशिद, बॉबी, शकील और ललित समेत अन्य लोगों का कब्जा था। स्थानीय पार्षद की शिकायत मिलने के बाद निगम ने कब्जा हटाने की तैयारी की थी। टीम ने 15 दिन पहले मकानों पर लाल निशान लगाकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद निर्माण नहीं हटाए गए। बुधवार को नगर निगम की टीम पुलिस और टास्क फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और पांच मकानों को गिरा दिया। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। सरकारी जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)