बिलारी में छात्राओं के लिए ध्यान शिविर:ध्यान अभ्यास से आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर, छात्राओं ने सीखे साधना के तरीके
मुरादाबाद में बिलारी के एसबीएस स्कूल में छात्राओं के मानसिक एवं भावनात्मक विकास के उद्देश्य से तीन दिवसीय ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और स्वागत गान के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन विभा अरोड़ा, प्रियंका रस्तोगी और नीना गुप्ता ने किया। शिविर में छात्राओं को ध्यान और साधना का महत्व बताया गया। उन्हें मन शांत रखने, एकाग्रता बढ़ाने और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। ध्यान अभ्यास के माध्यम से आत्मविश्वास, धैर्य और अनुशासन जैसे गुण विकसित करने पर जोर दिया गया। विद्यालय के निदेशक राजीव सहाय और प्रधानाचार्य संयोग वशिष्ठ ने इस पहल की सराहना की। तीन दिवसीय शिविर छात्राओं के मानसिक एवं भावनात्मक विकास के लिए प्रेरणादायक रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)