हापुड़ में डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा:क्रीम, दूध, दही और रिफाइंड के नमूने जांच को भेजे
हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट रोकने के लिए बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के मुजफ्फरा बांगड़पुर गांव में डेयरी पर छापा मारा। टीम ने मिलावट के शक पर 18 किलोग्राम क्रीम और करीब 25 लीटर तेल-वनस्पति के मिश्रण को नष्ट किया। इस दौरान मिलावट खोरों में हडकम्प मच गया। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे टीम गांव मुजफ्फरा बांगड़पुर में गजेंद्र सिंह के यहां छापामार कार्यवाही की। इस दौरान विभाग ने क्रीम, रिफाइंड, दही और दूध के एक-एक नमूने जांच के लिए लिए। टीम ने मिलावट के शक पर 18 किलोग्राम क्रीम और करीब 25 लीटर तेल-वनस्पति के मिश्रण को नष्ट किया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त और हापुड़ जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई। सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि विभाग लगातार निरीक्षण और नमूने लेने की कार्रवाई कर रहा है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमों के हिसाब से आगे कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)