आगरा में 90 दिन बंद रहेगा खेरिया मोड़ रेलवे पुल:वैकल्पिक मार्ग पर भीषण जाम, तीन फाटकों पर एक घंटे तक फंसे लोग

Oct 13, 2026 - 16:35
0
आगरा में 90 दिन बंद रहेगा खेरिया मोड़ रेलवे पुल:वैकल्पिक मार्ग पर भीषण जाम, तीन फाटकों पर एक घंटे तक फंसे लोग
आगरा शहर के खेरिया मोड़ रेलवे पुल का पुनर्निर्माण होना है। इसके चलते पुल को 90 दिन के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पुल के बंद होते ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। रेलवे विभाग को इस पुल का पुनर्निर्माण करना है। जब तक पुल बनकर तैयार नहीं होता, तब तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बारह खंभा मार्ग को खोल दिया है। जहां से वाहन निकल रहे है। रात में बंद, दिन में खोला ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, निर्माण कार्य के चलते पहले पुल को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। लेकिन बंद होते ही शहर में भीषण जाम लग गया। जाम को देखते हुए फिलहाल पुल से जाने वाला रास्ता खोल दिया गया है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि रात में इसे फिर से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अब यह 90 दिन बाद ही पूरी तरह खुलेगा। जान जोखिम में डाल रहे लोग फाटक बंद होने पर लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में कई लोग जान जोखिम में डालकर बंद फाटक के नीचे से ही अपने दोपहिया वाहन निकालने को मजबूर हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने बिना पूरी तैयारी के पुल बंद कर दिया है। अगर वैकल्पिक मार्ग को पहले ठीक कर लिया जाता तो आज जाम की ये स्थिति नहीं बनती। वैकल्पिक रास्ते पर तीन मुसीबतें प्रशासन ने जो वैकल्पिक रूट दिया है, वह करीब एक किलोमीटर लंबा है। परेशानी यह है कि इस एक किलोमीटर की छोटी सड़क पर ही तीन रेलवे फाटक पड़ते हैं। अक्सर इनमें से कोई दो फाटक एक साथ बंद हो जाते हैं, जिससे लोग एक-एक घंटे तक जाम में फंसे रहते हैं। दूसरी बड़ी समस्या यह है कि इसी वैकल्पिक मार्ग पर बारह खंभा-शाहगंज में नए पुल का निर्माण चल रहा है। निर्माण के चलते सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे हैं और धूल के गुबार उड़ रहे हैं। इससे बारह खंभा मार्ग पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User