कानपुर में BJP राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल के बिगड़े बोल:कहा-राहुल गांधी कौन हैं…? कांग्रेस ने बहुत सारे पागलों को भर्ती किया, वो भी एक पागल

Oct 13, 2026 - 16:35
0
कानपुर में BJP राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल के बिगड़े बोल:कहा-राहुल गांधी कौन हैं…? कांग्रेस ने बहुत सारे पागलों को भर्ती किया, वो भी एक पागल
कानपुर में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल यूपी के सह प्रभारी बनाकर भेजे गए हैं। वह सोमवार को कानपुर में कानपुर-बुंदेलखंड में जिलाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक करने पहुंचे थे, बैठक के बाद सांसद रमेश अवस्थी के आवास पर एक मेडिकल वैन का शुभारंभ किया। इस दौरान उनसे दिल्ली में राहुल गांधी के प्रोटेस्ट को लेकर सवाल पूछा गया तो पहले तो राहुल गांधी को पहचानने से इनकार करते हुए कहा कि राहुल गांधी कौन हैं…? इसके बाद बोले कि हमें उन्हें नोटिस में लेने की कोई जरूरत नहीं है। कांग्रेस ने बहुत सारे पागलों को भर्ती किया है, वो भी एक पागल है। यूपी के सह प्रभारी हैं जगदीश पटेल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को यूपी के सह प्रभारी बनाए गए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में आने वाले सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करने के बाद रात में सांसद रमेश अवस्थी के स्वरूप नगर स्थित आवास पर एक मेडिकल वैन का शुभारंभ करने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करने पर दिल्ली में चल रहे राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर उनसे सवाल पूछा गया। उन्होंन जवाब में कहा कि राहुल गांधी कौन हैं…? पहचानते ही नहीं हम। जवाब में रिपोर्टर ने कहा कि विपक्ष के नेता हैं। इस पर उन्होंने कहा कि हो सकते हैं, हमें उन्हें नोटिस में लेने की कोई जरूरत नहीं है। कांग्रेस ने बहुत सारे पागलों को भर्ती किया है, वो भी एक पागल है। इसके बाद उन्होंने मेडिकल वैन का शुभारंभ किया। उनके इस बयान के बाद से कांग्रेसी नेताओं में आक्रोश है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User