ललितपुर में बैग से मिला 1.375 किलो गांजा, आरोपी गिरफ्तार:पुलिस को देख भागने लगा युवक, बैग में मिला नशीला पदार्थ

Oct 13, 2026 - 16:35
0
ललितपुर में बैग से मिला 1.375 किलो गांजा, आरोपी गिरफ्तार:पुलिस को देख भागने लगा युवक, बैग में मिला नशीला पदार्थ
ललितपुर पुलिस ने मंगलवार सुबह गांजा बेचने जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके बैग से 1 किलो 375 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे की कीमत करीब 70 हजार रुपये है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक संजीव कुकर के निर्देश पर थानाध्यक्ष जखौरा दीपक कुमार और बांसी पुलिस चौकी इंचार्ज बलराम शर्मा मंगलवार सुबह 11 बजे कस्बे में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसके बैग की तलाशी ली गई, जिसमें 1 किलो 375 ग्राम गांजा मिला। पकड़े गए युवक की पहचान दीपक कडेरे निवासी बलदाऊ गंज, बांसी, ललितपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User