आगरा में आभार संकल्प यात्रा निकली:हर्ष दिवाकर ने किया नेतृत्व, बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता पदाधिकारी

Oct 14, 2026 - 16:29
0
आगरा में आभार संकल्प यात्रा निकली:हर्ष दिवाकर ने किया नेतृत्व, बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता पदाधिकारी
आगरा में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, आगरा महानगर के नवनियुक्त अध्यक्ष हर्ष दिवाकर के नेतृत्व में जयपुर हाउस स्थित माधव भवन से भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय तक आभार एवं संकल्प यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं शामिल हुए। यात्रा का स्वागत भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने किया। हर्ष दिवाकर ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य पार्टी नेतृत्व, मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User