सुहागरात का वीडियो वायरल करने की धमकी देता है पति:गोरखपुर में फर्जी सरकारी टीचर बनकर शादी की, पत्नी से देह व्यापार कराना चाहता है

Oct 14, 2026 - 16:29
0
सुहागरात का वीडियो वायरल करने की धमकी देता है पति:गोरखपुर में फर्जी सरकारी टीचर बनकर शादी की, पत्नी से देह व्यापार कराना चाहता है
गोरखपुर कोतवाली इलाके की महिला ने राजस्थान में रहने वाले पति और ससुसाल वालों पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि मैट्रीमोनियल साइट पर सरकारी टीचर बनकर शादी का झांसा दिया गया था। शादी के बाद पति पैसों की खातिर गैर मर्दों से संबंध बनाने का दबाव बनाता है। बोलता इससे पैसे आएंगे। ऐसा नहीं करने पर सुहागरात की फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला ने मारपीट कर अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में बुधवार को पति समेत सास और जेठ के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब जानिए पूरा मामला सरकारी नौकरी नहीं करता है पति कोतवाली इलाके की 33 साल की पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 3 जुलाई 2022 को राजस्थान के अलवर जिले के किशनगढ़ खैरथल के मछरोली निवासी राजू शर्मा उर्फ राजीव से हुई थी। आरोप है कि लड़के ने खुद को सरकारी टीचर बताया और मैट्रीमोनियल साइट पर फर्जी नौकरी और स्टेटस दिखाकर शादी की। शादी के अगले ही दिन 4 जुलाई को वह विदा होकर ससुराल चली गई। शादी के बाद पता चला कि पति के पास कोई सरकारी नौकरी नहीं है। लोक-लाज के चलते वह रिश्ता निभाने लगी, लेकिन कुछ ही दिन बाद पति राजू शर्मा, सास तारा देवी और जेठ निहाल शर्मा दहेज के लिए ताना मारने लगे। गैर मर्दों से संबंध बनाने का दबाव बनाया पीड़िता का आरोप है कि पति कहता था कि अगर पैसे की व्यवस्था नहीं कर पाओगी तो मेरे काम को मैनेज करने के लिए कुछ लोगों के पास जाना पड़ेगा, सफलता के लिए कुछ भी करना पड़ता है। विरोध करने पर मारपीट करता था। जेठ पर कई बार अश्लील टिप्पणी और हरकत करने का भी आरोप है। पति शराब और नशीले पदार्थों का सेवन कर जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता ने राजस्थान में भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 18 अगस्त 2023 को पिता की मदद से वह गोरखपुर लौट आई। आरोप है कि इसके बाद भी पति और जेठ गोरखपुर आकर अलग-अलग तिथियों पर उसके साथ घटना करते रहे और जहां वह नौकरी करती, वहां नोटिस भेजकर नौकरी से हटवाने की धमकी देते थे। घर पर हमला, फिर इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल 14 सितंबर 2026 को आरोपी उसके घर पर आए और गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस के पहुंचने पर पति को साथ ले गई। इसके बाद 22 सितंबर को पति ने इंस्टाग्राम आईडी से उसके पारिवार की फोटो-वीडियो वायरल कर दी। आरोप है कि वायरल करने के बाद रिश्तेदारों के जरिए धमकी दी गई कि जैसा बोल रहा हूं वैसा नहीं करोगी तो सुहागरात के फोटो-वीडियो वायरल कर दूंगा। कोतवाली थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक हर्ष कुमार शुक्ला को सौंपी गई है। जांच कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User