आगरा में आंधी-बारिश को लेकर आज यलो अलर्ट:सुबह से हो रही बूंदाबांदी, कल भी छाये रहेंगे बादल
आगरा में शुक्रवार सुबह से घने बादल छाये हुए हैं। हल्की बूंदाबांदी हो रही है। करीब 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। ऐसे में सुबह हल्की सर्दी महसूस हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर बादल छाये रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी के आ सकती है। इस बीच गरज के साथ जोरदार बारिश की संभावना है। इसको लेकर विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भी बादल छाये रहेंगे। लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। 19 अक्टूबर तक ऐसा ही मौसम रह सकता है।
हालांकि मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया था।
17 अक्टूबर को बादल छाये रहेंगे। 18 अक्टूबर से मौसम खुल सकता है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सितंबर में दो दिन बारिश
मानसून के दौरान कम बारिश के बाद सितंबर में गुरुवार को पहली बारिश हुई। शुक्रवार सुबह से भी बूंदाबांदी हो रही है। हालांकि इससे बारिश के रिकॉर्ड पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 15 सितंबर के बीच सामान्यतौर पर 12.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि गुरुवार को 6.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। पूरे मानसून में सामान्य से सिर्फ 3.1 मिमी कम बारिश
1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सामान्य तौर पर इस अवधि में 530.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस तरह पूरे सीजन में सामान्य से 3.1 मिमी यानी करीब 1% कम बारिश हुई। हालांकि, सीजन के दौरान कुछ दिनों में तेज बारिश हुई, जबकि बाकी समय बारिश सामान्य से कम रही। इसी वजह से पूरे मानसून का आंकड़ा सामान्य के करीब रहा, लेकिन बारिश का वितरण एक जैसा नहीं था। हवा चलने से तापमान में उतार-चढ़ाव सप्ताहभर से हवा चल रही है। इस कारण दिन और रात के तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार दोपहर को हुई बारिश के बाद भी तापमान ज्यादा कम नहीं हुआ है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियसम रहा, जोकि बुधवार के 34.9 डिग्री सेल्सियसम के मुकाबले 0.4 डिग्री सेल्सियसम कम था।
वहीं, न्यूनतम तापमान बुधवार के 22.4 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 22.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जोकि सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियसम अधिक रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)