आगरा में आपस में भिडे़ सपा नेता:दोनों के बीच नोकझोंक-खींचतान हुई, वीडियो हो रहा वायरल

Oct 05, 2026 - 12:46
0
आगरा में आपस में भिडे़ सपा नेता:दोनों के बीच नोकझोंक-खींचतान हुई, वीडियो हो रहा वायरल
आगरा के बाह में समाजवादी पार्टी की ओर से 7 अक्तूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ घेराव प्रदर्शन की रणनीति बनाने के लिए बैठक में दो सपा नेता आपस में भिड़ गए। बिजौली गांव स्थित एसएस गार्डन में आयोजित बैठक में दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर हाथापाई की नौबत बन गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बैठक में सपा के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे और मुकेश बरुआ समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। इसी दौरान जैतपुर में 11 सितंबर को आयोजित पीडीए चौपाल कार्यक्रम को लेकर चर्चा शुरू हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर कार्यक्रम को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई। वायरल वीडियो में दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच भी खींचतान और हाथापाई जैसी स्थिति नजर आ रही है। कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। मामले में मुकेश बरुआ ने कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी और विवाद की बात कही, लेकिन सुधीर दुबे से किसी व्यक्तिगत विवाद से इनकार किया। वहीं, सुधीर दुबे ने कहा कि पार्टी में लोकतंत्र है और इस तरह की बातें सामान्य हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User