वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस करेगी भूख हड़ताल:हापुड़ में 8 अक्टूबर को गांधी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग
हापुड़ में कांग्रेस कार्यकर्ता 8 अक्टूबर को गांधी पार्क में भूख हड़ताल करेंगे। यह वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की मांग को लेकर है। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने सोमवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों को आमजन विरोधी बताया। जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि कार्यकर्ता सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक हड़ताल पर बैठेंगे। राकेश त्यागी ने लोगों से भी आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। कांग्रेस का आरोप है कि 30 सितंबर को INDIA गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी ने चुनाव आयुक्त पर पक्षपात का आरोप लगाया था। इसके बाद CWC ने चुनाव आयुक्त को हटाने और प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग का प्रस्ताव पास किया। साथ ही देश और प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर भी चिंता जताई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान अहमद ने 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) को वोट चोरी का नया तरीका बताया, जिससे 14 करोड़ मतदाताओं के नाम हटने का दावा है। जिलाध्यक्ष ने जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार से एसीपी विवेक भगत द्वारा बदसलूकी का भी जिक्र किया। प्रेस वार्ता में पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, रजनीश त्यागी, डॉ. वीसी शर्मा, आईसी शर्मा, रश्मि चौधरी, रामप्रसाद जाटव, कपिल शर्मा, नरेश भाटी, गौरव गर्ग, एडवोकेट फुरकान, आदेश शर्मा, सुधीर शर्मा, बॉबी त्यागी, गोपाल भारती और महबूब अली समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)