भाजपा और सपा प्रत्याशी एमएलसी चुनाव में आज करेंगे नामांकन:आयुक्त कार्यालय पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे उम्मीदवार

Oct 05, 2026 - 12:46
0
भाजपा और सपा प्रत्याशी एमएलसी चुनाव में आज करेंगे नामांकन:आयुक्त कार्यालय पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे उम्मीदवार
शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा के दोनों उम्मीदवार आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री संजीव गोयल सिक्का ने बताया कि मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक सीट से प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा और स्नातक सीट से दिनेश गोयल के साथ पार्टी कार्यकर्ता लालकुर्ती स्थित एसजीएम गार्डन में जुटेंगे। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने बताया कि एसजीएम गार्डन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद दोनों उम्मीदवार आयुक्त कार्यालय के लिए रवाना होंगे। यहां वे अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं, सपा के दोनों एमएलसी प्रत्याशी भी सोमवार को कमिश्नर कार्यालय में नामांकन करेंगे। मेरठ-सहारनपुर खंड की स्नातक सीट से सपा ने प्रमेंद्र सिंह भाटी एडवोकेट को प्रत्याशी बनाया है, जबकि शिक्षक सीट से डॉ. नितिन तोमर चुनाव मैदान में हैं। सपा ने स्नातक सीट पर गुर्जर चेहरे पर दांव लगाया है, जबकि शिक्षक सीट पर ठाकुर प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। पार्टी की ओर से विभिन्न जातियों का समर्थन जुटाने और चुनाव में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User