आगरा में आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित:धान कटाई संग सांस्कृतिक प्रस्तुति, सतसंगियों ने की सामूहिक कृषि सेवा
आगरा में परम गुरु महाराज साहब के पावन भंडारे के उपलक्ष्य में रविवार को दयालबाग स्थित कुआं नंबर चार के पास धान नर्सरी के खेतों में प्रातः आरती का आयोजन किया गया। धान की कटाई के दौरान हुए कार्यक्रम में दो विशेष पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सत्संगी भाई साहबान, बहनों, सुपरह्यूमेन स्कीम के बच्चों और उपदेश की हाजिरी वाले लोगों ने कृषि सेवा और आरती में भाग लिया। वहीं, 60 वर्ष से अधिक आयु के भाई साहबान और बहनों ने भंडारा ग्राउंड पर धान की झड़ाई की सेवा की। खेतों की ओर जाते समय परम पूज्य गुरु महाराज सत्संगी साहब प्रेमनगर स्थित वेंटेज पॉइंट पर विराजमान हुए। यहां उपस्थित संगत ने उनके दर्शन किए। कार्यक्रम में आरती और कृषि सेवा के माध्यम से सामूहिक सहभागिता देखने को मिली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)