आगरा में ABVP का अग्निशिखा युवती सम्मेलन:1000 युवतियों ने लिया हिस्सा, 2047 के विकसित भारत में भूमिका पर हुई चर्चा

Oct 07, 2026 - 14:50
0
आगरा में ABVP का अग्निशिखा युवती सम्मेलन:1000 युवतियों ने लिया हिस्सा, 2047 के विकसित भारत में भूमिका पर हुई चर्चा
आगरा के बुधवार को सूरसदन सभागार में एबीवीपी की ओर से अग्निशिखा सम्मेलन का आयोजन किया गया। शहर के अलग-अलग कॉलेजों और स्कूलों से आईं हजारों युवतियों ने इसमें हिस्सा लिया। सभागार में बड़ी संख्या में छात्राओं की मौजूदगी रही। सम्मेलन में 2047 के विकसित भारत में युवतियों की भूमिका पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि देश के विकास में युवतियों की भागीदारी अहम होगी। इसके लिए उन्हें खुद को मजबूत करने के साथ समाज के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। सोशल मीडिया और इंटरनेट के असर पर मंथन कार्यक्रम में युवतियों के सामने मौजूदा समय में आ रही चुनौतियों पर भी चर्चा की गई। सोशल मीडिया और इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि युवा लगातार इंटरनेट की दुनिया में समय बिता रहे हैं। कई बार इसका असर उनकी सोच और दिशा पर भी पड़ता है। ऐसे में उन्हें सही दिशा देने की जरूरत है। शिक्षिका बोलीं- बदलते समय के लिए खुद को तैयार करना होगा सम्मेलन में शामिल शिक्षिका पूनम सिंह ने कहा कि अग्निशिखा कार्यक्रम में हजारों युवतियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मौजूदा समय में हो रहे बदलावों और उनके बीच युवतियों को आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि 2047 के विकसित भारत में युवतियां किस तरह अपना योगदान दे सकती हैं और खुद को मजबूत कैसे बना सकती हैं, इस पर विशेष जोर दिया गया। युवतियों से जुड़ी समस्याओं और उनका सामना करने के तरीकों पर भी मंथन हुआ। पूनम सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय से करीब 200 छात्राएं सम्मेलन में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि युवाओं के गलत दिशा में जाने की स्थिति में उन्हें सही रास्ते पर लाने के तरीकों पर भी कार्यक्रम में विचार किया गया। सूरसदन से निकली शोभायात्रा सम्मेलन के समापन के बाद सूरसदन सभागार से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल युवतियों को नारी सशक्तिकरण और विकसित भारत में उनकी भागीदारी को लेकर जागरूक किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User