सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल देवरिया पहुंचे:कार्यकर्ताओं से मिले, बोले- भाजपा के पाप का घड़ा फूटेगा
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल देवरिया पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वे लार में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। पाल ने बताया कि वे 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। उन्होंने पार्टी नीतियों को जनता तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा, कहा 2027 में भाजपा के पाप का घड़ा फूटेगा। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहने और जनता को पार्टी नीतियों से अवगत कराने को कहा। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह, जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश कुशवाहा, नियाज अहमद राईनी, अशोक कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, कुशवाहा महासभा जिलाध्यक्ष शंभू कुशवाहा, पूर्व सैनिक धनंजय कुशवाहा और सुनैना सिंह कुशवाहा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)