आगरा में बाइकों की भिड़ंत में घायल महिला की मौत:रिश्तेदार भाभी और बच्चा भी घायल, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

Oct 09, 2026 - 11:55
0
आगरा में बाइकों की भिड़ंत में घायल महिला की मौत:रिश्तेदार भाभी और बच्चा भी घायल, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर बरी के पास 6 अक्टूबर को दो बाइकों की भिड़ंत में घायल हुई महिला की शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में महिला का भाई अवधेश, रिश्तेदार भाभी और उनका बच्चा घायल हो गए। सभी का आगरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। नीरू (30) पत्नी श्यामसुंदर निवासी मुराबल नगरिया, थाना फतेहाबाद, अपने भाई अवधेश, रिश्तेदार भाभी और उनके बच्चे के साथ जिला फिरोजाबाद के रामदासपुरा गांव जा रही थीं। इसी दौरान फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर बरी के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान नीरू की मौत हो गई, जबकि उनके भाई अवधेश, रिश्तेदार भाभी और बच्चा घायल हैं और उनका उपचार जारी है। घटना के संबंध में शिकायत मिलने के बाद फतेहाबाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User