आगरा में बिना किडनी निकाले ट्यूमर का सफल ऑपरेशन:40 साल के मरीज को दी नई जिंदगी, SN में कम पैसों में हुआ इलाज

Oct 13, 2026 - 18:46
0
आगरा में बिना किडनी निकाले ट्यूमर का सफल ऑपरेशन:40 साल के मरीज को दी नई जिंदगी, SN में कम पैसों में हुआ इलाज
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ने यूरोलॉजी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां डॉक्टरों ने 40 साल के मरीज के किडनी ट्यूमर का लैप्रोस्कोपिक असिस्टेड पार्शियल नेफ्रेक्टॉमी से सफल ऑपरेशन किया है। इस सर्जरी में ट्यूमर को निकाल दिया गया, जबकि मरीज की स्वस्थ किडनी को बचा लिया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है। यह सफलता एसएन मेडिकल कॉलेज में आधुनिक यूरोलॉजी सेवाओं के विकास की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। बाहर 6 लाख का खर्च बताया था मरीज ने पहले बाहर निजी अस्पताल में दिखाया था। वहां डॉक्टरों ने इलाज के लिए करीब 6 लाख रुपये का खर्च बताया और दिल्ली जाने की सलाह दी थी। आर्थिक तंगी के चलते मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां उसका सफल इलाज कम खर्च में हो गया। यूरोलॉजिस्ट डॉ. विजय त्यागी ने बताया कि आधुनिक सर्जिकल तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों के समन्वय से अब जटिल से जटिल ऑपरेशन एसएन में ही हो रहे हैं। इससे मरीजों को बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। डॉ. अभिषेक पाठक ने बताया कि किडनी में छोटी गांठ होने पर पूरी किडनी निकालने की जरूरत नहीं है। पार्शियल नेफ्रेक्टॉमी तकनीक से केवल ट्यूमर वाला हिस्सा हटाकर बाकी किडनी को सुरक्षित रखा जा सकता है। इससे किडनी की कार्यक्षमता बनी रहती है। सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया टीम में डॉ. अतिहार्ष मोहन, डॉ. प्रभा और डॉ. अमिता त्यागी की अहम भूमिका रही। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य मरीजों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है। डॉक्टरों का कहना है कि किडनी में ट्यूमर होने पर समय पर जांच और यूरोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहद जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User