कन्नौज में फर्जी दरोगा गिरफ्तार:6 महीने से किराए पर रह रहा था, कानपुर में भी पकड़ा गया था, लोगों पर गांठता था रौब

Oct 13, 2026 - 18:46
0
कन्नौज में फर्जी दरोगा गिरफ्तार:6 महीने से किराए पर रह रहा था, कानपुर में भी पकड़ा गया था, लोगों पर गांठता था रौब
कन्नौज में पुलिस ने फर्जी दरोगा को पकड़ लिया। यहां वह 6 महीने से किराए पर रहे रहा था और वर्दी का रौब गांठ कर लोगों से ठगी करता था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने 2014 बैच का आईकार्ड दिखा दिया, लेकिन 2014 में दरोगा भर्ती न होने की बात पर पकड़ा गया। मंगलवार दोपहर 3 बजे के करीब पुलिस ने तिर्वा क्रासिंग चौराहे के पास वर्दी पहने एक दरोगा को देखा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह और सरायमीरा चौकी इंचार्ज विश्वनाथ आर्या ने उससे पुलिस भर्ती के बारे में पूछा तो वर्दीधारी युवक ने बताया कि उसका नाम संजीव कुमार है और वह फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के रठौरा गांव का रहने वाला है। उसने अपना आईकार्ड दिखाते हुए बताया कि वह 2014 बैच में भर्ती हुआ था। उसकी इस बात पर पुलिस को शक हुआ। सरायमीरा चौकी इंचार्ज विश्वनाथ आर्या ने बताया कि 2014 में दरोगा भर्ती हुई ही नहीं थी। ऐसे में उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ करने पर संजीव कुमार ने बताया कि सरायमीरा में रेलवे लाइन पार कृष्णा नगर मोहल्ले में किराए के मकान में पिछले 6 महीने से रहे रहा है। जांच करने पर वह फर्जी निकला। जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। उधर इस मामले को लेकर एसपी बिनोद कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में कानपुर नगर जिले के कल्यानपुर थाना पुलिस ने इसको पकड़ा था। उस समय ये वहां भी फर्जी दरोगा बनकर लोगों पर रौब गांठता था। जिसके बाद वह काफी समय तक जेल में रहा। जेल से छूटने के बाद संजीव कुमार फिर से दरोगा बनकर कन्नौज में रहे रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User