आगरा में बंद मकान में लाखों की चोरी:दो लाख कैश व जेवर ले गए, दूसरी कॉलोनी में रहता था परिवार
आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के कालिंदी विहार स्थित कृष्णा रेजीडेंसी में बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। मकान के ताले तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, समेत घरेलू सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत करीब सात से आठ लाख रुपये बताई है।
पीड़ित नागेंद्र उपाध्याय पुत्र हरिप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि वह बी-9, कृष्णा रेजीडेंसी, कालिंदी विहार में अपने परिवार के साथ रहते हैं। करीब दो महीने पहले वह अपने दूसरे मकान ए-6, कृष्णा रेजीडेंसी में रहने चले गए थे। पुराने मकान में रखा सामान लेने और देखरेख के लिए वह समय-समय पर वहां आते-जाते रहते थे। 12 अक्टूबर को उनकी पत्नी शिखा उपाध्याय घर पहुंची थीं, तब सब कुछ सामान्य था। इसके बाद 14 अक्टूबर की शाम को जब उनका बेटा कार्तिक और पत्नी शिखा मकान पर पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांचने पर अलमारियों के ताले टूटे मिले और उनमें रखे कीमती सामान गायब थे। चोर चार अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, सोने की चेन, अन्य आभूषण, चांदी की दो जोड़ी पायल, बिछुए, चांदी के पांच बर्तन, करीब दो लाख रुपये की नकदी, डेल कंपनी का लैपटॉप, एलईडी और अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित नागेंद्र ने चोरी की घटना में चौकीदारों पर शक जताया है। मामले में पीड़ित द्वारा पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित में तहरीर दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)