आगरा में ब्रजभोग के कई ठिकानों पर SGST का छापा:दस्तावेज खंगाल रही टीम, कार्रवाई जारी

Oct 13, 2026 - 17:24
0
आगरा में ब्रजभोग के कई ठिकानों पर SGST का छापा:दस्तावेज खंगाल रही टीम, कार्रवाई जारी
आगरा में मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे शहर की प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान ब्रजभोग पर SGST विभाग की टीम ने छापा मारा। जानकारी के मुताबिक, विभाग की टीम ने ब्रजभोग के शाह मार्केट, जयपुर हाउस स्थित प्रतिष्ठान समेत कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। टीम के अचानक पहुंचने से मिठाई बाजार में हड़कंप मच गया। दीपावली से पहले आगरा में मिठाई कारोबारियों पर SGST विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। अधिकारी दुकान के जरूरी दस्तावेज, स्टॉक, बिलिंग और लेखा-जोखा खंगाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी और जीएसटी में गड़बड़ी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। व्यापारियों के अनुसार, विभाग को लंबे समय से इन प्रतिष्ठानों पर जीएसटी में हेराफेरी की सूचनाएं मिल रही थीं। इसी के आधार पर सोमवार को यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम में कई अधिकारी शामिल हैं जो अलग-अलग ठिकानों पर जांच कर रहे हैं। फिलहाल अधिकारी कोई भी आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती और पूरा लेखा-जोखा सामने नहीं आ जाता, तब तक कुछ कहना जल्दबाजी होगी। त्योहार से पहले हुई इस कार्रवाई से शहर के अन्य मिठाई कारोबारियों में भी खलबली मची हुई है। पिछले साल भी दीपावली से पहले खाद्य विभाग और जीएसटी विभाग ने कई दुकानों पर छापा मारा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User