त्योहारों में नहीं होगी चीनी की दिक्कत:चैंबर ऑफ कॉमर्स ने 30 लाख टन कोटा का स्वागत किया

Oct 13, 2026 - 17:24
0
त्योहारों में नहीं होगी चीनी की दिक्कत:चैंबर ऑफ कॉमर्स ने 30 लाख टन कोटा का स्वागत किया
त्योहारों को देखते हुए सरकार ने चीनी का कोटा बढ़ा दिया है। इस महीने 30 लाख टन कोटा निर्धारित किया गया है। कोटा बढ़ने से त्योहारों में दिक्कत नहीं होगी। चैंबर आफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक और साहसिक पहल है। यह अब तक का सबसे बड़ा कोटा है। उन्होंने कहा कि व्यापारिों की मांग के बाद इस कोटे को सोमवार से ही लागू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इससे चीनी के दाम नहीं बढ़ेंगे और आम लोगों को राहत होगी। चीनी का कोटा बढ़ाने का स्वागत करते हुए चैंबर के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर चीनी मिलों की जांच कराने की मांग भी की है। उनका आरोप है कि कुछ लोग सिंडिकेट चला रहे हैं। वे शासन की मंशा के विरुद्ध काम कर रहे हैं। इसलिए इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। चैंबर ने कहा कि 14 लाख टन चीनी कहां गायब हो गई, इसकी जांच होनी चाहिए। गोरखपुर मंडल में कितना माल उठाया गया और सभी व्यापारियों को क्यों नहीं दिया गया, इसकी भी जांच जरूरी है। इसके खपत की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ चीनी माफिया ने ईमानदार व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा कर दिया है। इस पूरे सिंडिकेट को खत्म करने की जरूरत है। UPI पर चार्ज का फैसला वास दिया जाए चैंबर के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने कहा कि 13 अक्टूबर को एनपीसीआई की ओर से आदेश जारी किया गया है कि 15 अक्टूबर से कुछ व्यापारी लेन-देन पर लगने वाला चार्ज फिलहाल टाल दिया गया है। त्योहारी सीजन को देखते हुए दिवाली के बाद तक इसे स्थगित किया गया है। सिंघानिया ने कहा कि यह अस्थायी राहत है। चार्ज पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसे केवल टाला गया है। उन्होंने कहा कि इसे पूरी तरह से समाप्त करना जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User