आगरा में डीसीएम ने 4 युवतियों को रौंदा:सड़क किनारे टहल रही थीं, एक की मौत, दो गंभीर
आगरा में रात 9 बजे तेज रफ्तार डीसीएम ने 4 युवतियों को रौंद दिया। इसमें दो सगी बहनें हैं। वे अपनी सहेली को छोड़ने आई थीं। डीसीएम एक युवती को घसीट ले गए। राहगीरों ने युवती को निकाला। इसके बाद चारों को अस्पलात ले गए। एक युवती की मौत हो गई है, जबकि दो युवती गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार की है। अब पढ़िए पूरा मामला
घटना शुक्रवार रात करीब सवा 9 बजे की है। कालिंदी विहार एच ब्लाक कैला देवी मंदिर के सामने खुशबू जुरैल (22) अपनी बहन भूमि (18), पड़ोसी शिखा कुशवाह के साथ अपनी सहेली निशा चौधरी (20) निवासी गोविंद कॉलोनी को छोड़ने आई थीं। सभी सड़क किनारे पैदल चल रही थीं। तभी तेज रफ्तार डीसीएम आई। दो युवतियां दूर जाकर गिरीं
उसने चार युवतियों को चपेट में ले लिया। खुशबू डीसीएम के साथ घिसटती गई, जबकि शिखा और निशा टक्कर से दूर जाकर गिरीं। इसके बाद डीसीएम दूसरे वाहन से टकरा गई। हादसे के बात चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने चालक को पकड़ लिया। खुशबू गाड़ी के नीचे फंस गई। उसे निकाला। राहगीर उसे तत्काल पास के हॉस्पिटल ले गया। जहां गंभीर हालत होने पर उसे रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाकी की दोनों युवतियों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)