कानपुर में कांग्रेस की पदयात्रा:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ की नारेबाजी, राष्ट्रीय सचिव जगदीश चंद जांगिड़ भी शामिल हुए
कानपुर के छावनी क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ पदयात्रा निकाली। महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में निकली इस पदयात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगाए गए। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं कानपुर प्रभारी जगदीश चंद जांगिड़ भी शामिल हुए। सुजातगंज में बांटे पर्चे, मताधिकार के प्रति किया जागरूक
पदयात्रा से पहले सुजातगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के बीच पर्चे बांटे। इनमें भाजपा पर वोट चोरी के आरोपों और चुनाव आयोग की भूमिका से जुड़े मुद्दे उठाए गए। कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 को पढ़कर सुनाया और लोगों को सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के महत्व की जानकारी दी। ‘वोट की पवित्रता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी जगदीश चंद जांगिड़ ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। इसकी पवित्रता से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ‘घर-घर पहुंचा रहे वोट की रक्षा का संदेश’
महानगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का जनआंदोलन है। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को बता रहे हैं कि प्रत्येक नागरिक का वोट अनमोल है और उसकी रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है।
ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
पदयात्रा में पूर्व विधायक सुहेल अंसारी, आरिफ पहलवान, रऊफ अंसारी, आसिफ खान, आलोक मिश्रा, आसिफ इकबाल, विनय पांडे, मुकेश कन्नौजिया, नौशाद आलम, राजीव द्विवेदी, इखलाख डेविड, मनीष दीक्षित, टिल्लू ठाकुर, फजल अमीर, मो. तौहीद, रामनवल कुशवाहा और नरेश कटियार समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)