आगरा में डंपर ने छात्र को मारी टक्कर:हेलमेट से बची नीट छात्र की जान, डिवाइडर पर चढ़कर कार को टक्कर मारी; 2 घंटे लगा जाम

Oct 14, 2026 - 19:12
0
आगरा में डंपर ने छात्र को मारी टक्कर:हेलमेट से बची नीट छात्र की जान, डिवाइडर पर चढ़कर कार को टक्कर मारी; 2 घंटे लगा जाम
आगरा के रामबाग फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह एक डंपर ने रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय एक्टिवा सवार छात्र को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और दूसरी तरफ से आ रही स्विफ्ट कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में नीट की तैयारी कर रहा छात्र धीरज मामूली घायल हुआ, जबकि कार सवार सुरक्षित बच गया। धीरज ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसे गंभीर चोट नहीं आई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे के बाद हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से डंपर को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। यह हादसा सुबह करीब 7:50 बजे सुधा नर्सरी के सामने हुआ। धीरज टेढ़ी बगिया निवासी डॉ. जगदीश प्रसाद का बेटा है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि हादसे में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User