लखनऊ में सपा दफ्तर सामने लगा महिला पोस्टर:गर्भावस्था से वृद्धावस्था तक योजनाएं शामिल, कल्याण सुरक्षा शिक्षा पर दिया जोर

Oct 14, 2026 - 19:12
0
लखनऊ में सपा दफ्तर सामने लगा महिला पोस्टर:गर्भावस्था से वृद्धावस्था तक योजनाएं शामिल, कल्याण सुरक्षा शिक्षा पर दिया जोर
लखनऊ में नवरात्रि के अवसर पर सपा के लखनऊ स्थित कार्यालय के सामने महिला कल्याण और सशक्तिकरण से जुड़ा पोस्टर लगाया गया है। इसमें पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में संचालित महिला कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा संबंधी योजनाओं का उल्लेख किया गया है। पोस्टर में गर्भावस्था से लेकर वृद्धावस्था तक महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं को शामिल किया गया है। इनमें मां शिशु कल्याण केंद्र, मां शिशु रेफरल अस्पताल, 102 एंबुलेंस सेवा, कन्या धन योजना, छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप, 1090 वूमेन पावर लाइन और डायल-100 सेवा प्रमुख हैं। इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन, हौसला पोषण मिशन और एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए शुरू किए गए शीरोज हैंगआउट का भी उल्लेख किया गया है। पोस्टर के माध्यम से महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा, शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User