आगरा में दो दिन होगा वायुसेना का एयर शो:40 मिनट चलेगा, आसमान में दिल, तिरंगे के धुएं से सजेगा आगरा
आगरा में वायुसेना का एयर शो होने जा रहा है। मलपुरा ड्रापिंग जोन में 40 मिनट का एयरशो होगा। इसमें नौ हाक विमान रोमांच की उड़ान भरेंगे। मौका होगा भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के अद्भुत कौशल का। जो 17 और 18 अक्टूबर को आगरा के आसमान में दिल बनेगा, धुएं से तिरंगे को सजाया जाएगा। भारतीय वायुसेना 94वां स्थापना दिवस मना रही है। जोधपुर राजस्थान में आठ अक्टूबर को तरंग शक्ति एयरशो हुआ है। इसमें सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने कमाल किया। अब यही टीम आगरा में 18 अक्टूबर को एयरशो करने जा रही है। मलपुरा ड्रापिंग जोन में 40 मिनट तक चलने वाला शो सुबह 10 बजे के बाद शुरू होगा। 17 अक्टूबर को टीम रिहर्सल करेगी। इसमें वायुसेना स्टेशन से नौ हाक विमान उड़ान भरेंगे। यह विमान मलपुरा ड्रापिंग जोन की भूमि के बहुत पास आएंगे और फिर विभिन्न करतब दिखाएंगे। इसमें डायमंड फार्मेशन, क्रास ओवर, लूप, बैरल रोल, हार्ट फार्मेशन, फार्मेशन ब्रेक, क्लोज फार्मेशन फ्लाइंग, ट्राइकलर स्मोक ट्रेल प्रमुख रूप से शामिल है। इस एयरशो में नौ हाक एमके-132 विमानों का प्रयोग होगा। मलपुरा ड्रापिंग जोन में 300 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। क्या है सूर्य किरण एरोबेटिक टीम
सेवानिवृत्त विंग कमांडर एसके गुप्ता ने बताया कि सूर्य किरण एरोबेटिक टीम की स्थापना वर्ष 1996 में हुई थी। टीम ने मई में 30वीं वर्षगांठ मनाई है। अब तक देश विरोध में 800 से अधिक एयरशो कर चुकी है। सूर्य किरण एशिया की एक मात्र नौ विमान की टीम है। नौ विमान आसमान पर आकर्षक आकृतियां बनाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)