आगरा में हैप्पीनेस री-कनेक्ट कार्यक्रम:प्रतिभागियों ने सीखा ध्यान योग, तनाव प्रबंधन संग पाई मानसिक शांति
आगरा में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 10 अक्टूबर को आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से नव रंग भवन, इनर सिटी रोड, रतनपुरा स्थित विजय नगर कॉलोनी में ‘हैप्पीनेस री-कनेक्ट – रिसेट, रीस्टार्ट, रिफ्रेश’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 50 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एडवांस्ड मेडिटेशन टीचर मीनाक्षी दीदी के मार्गदर्शन और टीचर ममता रल्ली के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में ध्यान, योग, श्वास संबंधी अभ्यास और मनोरंजक गतिविधियाँ कराई गईं। प्रतिभागियों को तनाव प्रबंधन, मानसिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व से परिचित कराया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवक नीति वर्मा, आंचल बजाज, मुक्ता गुप्ता, सरिता गुप्ता और शालिनी गुप्ता सहित अन्य सहयोगियों का योगदान रहा। आयोजन का उद्देश्य लोगों को व्यस्त दिनचर्या के बीच स्वयं के लिए समय निकालने, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और जीवन में आनंद, संतुलन एवं सकारात्मकता अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)