बंद रेलवे फाटक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक गंभीर:कानपुर में ट्रेन की चपेट में आने से बचा; स्टंटबाजी के दौरान हादसा हुआ

Oct 11, 2026 - 17:06
0
बंद रेलवे फाटक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक गंभीर:कानपुर में ट्रेन की चपेट में आने से बचा; स्टंटबाजी के दौरान हादसा हुआ
कानपुर के रेलबाजार क्षेत्र में बंद रेलवे फाटक से तेज रफ्तार बाइक टकराने से 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुजातगंज रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ। गनीमत रही कि युवक गुजर रही ट्रेन की चपेट में नहीं आया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक बाइक से स्टंटबाजी करते हुए सुजातगंज की ओर से जीटी रोड की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वह बंद फाटक से टकरा गया और सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर जुटे लोगों ने उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान बिहार के रंगगांव निवासी जगदीस राय के रूप में हुई है। कांशीराम अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज जारी है। स्टंटबाजी के दौरान बंद फाटक से टकराई बाइक प्रत्यक्षदर्शी अमन शुक्ला, संजय और रेहान के मुताबिक, युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए स्टंटबाजी कर रहा था। वह सुजातगंज की तरफ से जीटी रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान बंद रेलवे फाटक से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे के समय ट्रेन गुजर रही थी, लेकिन युवक उसकी चपेट में आने से बच गया। रेलबाजार में भाइयों के साथ किराए पर रहता है युवक घायल जगदीस राय रेलबाजार क्षेत्र में काम करता है। वह अपने बड़े भाई अशोक राय और छोटे भाई सुनील राय के साथ किराए के मकान में रहता है। बताया जा रहा है कि वह सुजातगंज की ओर से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था। कांशीराम अस्पताल से चकेरी पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। इसके बाद घायल को एंबुलेंस से हैलट अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User