आगरा में कैफे संचालक पर दबंगों का हमला:बाल पकड़कर घसीटा, सिर में बोतल-बाल्टी मारी, पुलिस ने नहीं लिखी एफआईआर

Oct 13, 2026 - 20:07
0
आगरा में कैफे संचालक पर दबंगों का हमला:बाल पकड़कर घसीटा, सिर में बोतल-बाल्टी मारी, पुलिस ने नहीं लिखी एफआईआर
आगरा के थाना सिकंदरा अंतर्गत रामरघु आनंदा सोसायटी के सामने कैफे पर दबंगों ने हमला बोल दिया। कैफे संचालक युवक को जमकर पीटा। उसके सिर पर बाल्टी और बोतल मारी। कैफे के कर्मचारी दबंगों को रोकने का प्रयास करते रहे, लेकिन वो लगातार युवक को मारते रहे। इसके बाद लहूलुहान हालत में धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। अब पीड़ित कल डीसीपी से मुलाकात करेगा। सिकंदरा क्षेत्र के रामरघु आनंदा सोसयटी निवासी रवि चतुर्वेदी का सोसायटी के बाहर ही कैफे है। रवि का कहना है कि 12 अक्टूबर की रात को उनके कैफे पर क्षेत्र के कुछ दबंग आए। वो मंदिर के सामने बैठे डॉग को हटाने के लिए कह रहे थे। उन्होंने कहाकि ये काम नगर निगम का है। इतना कहकर वो कैफे के अंदर आ गए। इसके बाद दंबग अंदर घुस आए। उनके साथ मारपीट करने लगे। बाल पकड़कर घसीटते हुए बाहर लाए पीड़ित ने बताया कि 3-4 हमलावर थे। एक युवक उन्हें बाल पकड़कर घसीटता हुआ दुकान से बाहर लाया। इसके बाद सभी लोगों ने उन्हें लातों से पीटा। भोला यादव ने दुकान के बाहर रखी मिनरल वाटर की बोतल उठाकर उनके सिर में प्रहार किया। दूसरे ने बाल्टी सिर में मारी। काफी देर तक युवक बुरी तरह से पीटते रहे। उनकी दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें भी धमका दिया। दोबारा मारने की धमकी दी पीड़ित का कहना है कि जानलेवा हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई हैं। दबंग उन्हें पुलिस में शिकायत करने पर दोबारा मारने की धमकी देकर गए। उनके जाने के बाद वो थाने गए। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया। तहरीर बदलो, तब होगी एफआईआर पीड़ित का कहना है कि मेडिकल के बाद भी उनकी एफआईआर नहीं लिखी गई है। पुलिस चौकी और थाने में उनसे कहा गया कि तहरीर बदलो। जानलेवा हमला नहीं मारपीट की बात लिखो। उनका कहना है कि पुलिस कह रही है कि किसी हथियार से हमला होता तो जानलेवा हमले की धारा बनती। पुलिस ने उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की है। उनके ओर से भोला यादव, जीतू यादव और रामू यादव के खिलाफ नामजद तहरीर व साक्ष्य के रूप में हमले की सीसीटीवी भी दिए हैं। अब वो कल डीसीपी से मिलेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User