अवैध निर्माण हटाने गई कैंट बोर्ड टीम पर पथराव:मेरठ में पूर्व पार्षद पर भीड़ को उकसाने का आरोप, कर्मचारी चोटिल

Oct 13, 2026 - 20:07
0
अवैध निर्माण हटाने गई कैंट बोर्ड टीम पर पथराव:मेरठ में पूर्व पार्षद पर भीड़ को उकसाने का आरोप, कर्मचारी चोटिल
मेरठ में अवैध निर्माण हटाने गई कैंट बोर्ड की हथौड़ा गैंग टीम पर पथराव हुआ। यह घटना सदर बाजार के ढोलकी मोहल्ले में हुई, जहां राकेश जैन अपने रिहायशी प्लॉट पर दुकान बना रहे थे। पथराव में कैंट बोर्ड के कुछ कर्मचारी हल्के चोटिल हो गए। कैंट बोर्ड को इस अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। मंगलवार दोपहर हथौड़ा गैंग टीम कार्रवाई के लिए राकेश जैन के घर पहुंची। टीम को देखकर पूर्व पार्षद दिनेश गोयल और कुछ व्यापारी भी वहां जमा हो गए। कर्मचारियों ने निर्माण तोड़ने का काम शुरू किया। कैंट बोर्ड के पूर्व पार्षद पर भीड़ को उकसाने का आरोप राकेश जैन और अन्य लोगों ने इसका विरोध किया। आरोप है कि पूर्व पार्षद दिनेश गोयल के उकसाने पर भीड़ गुस्से में आ गई और कर्मचारियों पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान मारपीट भी हुई। कर्मचारियों ने बताया कि विरोध करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। उनके साथ केवल 7-8 कर्मचारी थे। यदि पुलिसकर्मी समय पर नहीं पहुंचते तो राकेश जैन और उसके साथी कर्मचारियों को बंधक बना लेते और मारपीट कर देते। वायरल वीडियो से होगी पथराव करने वालों की पहचान हंगामा बढ़ने पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पथराव करने वाले फरार हो गए। पुलिस ने कर्मचारियों को वहां से निकाला। चोटिल कर्मचारियों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। मामले में अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। एसपी सिटी बोले- वायरल वीडियो से चेहरों की पहचान एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यदि कैंट बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा तहरीर प्राप्त होती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर हो रही वायरल वीडियो के अनुसार पथराव करने वाले लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। कैंट बोर्ड के अधिकारियों से भी इस संबंध में वार्ता की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User